Monday, March 23, 2026
Home कोरबा महिला सहित 3 लोगों को चाकू मारने वाले ने जेल जाने के...

महिला सहित 3 लोगों को चाकू मारने वाले ने जेल जाने के भय से कर ली खुदकुशी, चाकूबाजी का राज खुलना शेष…

कोरबा-दर्री (खटपट न्यूज़) । दिनदहाड़े हुए चाकू मारकर महिला सहित 3 लोगों को गंभीर हालत में पहुंचाने वाले आरोपी ने आत्महत्या कर ली। बुधवार अलसुबह जब दर्री पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी की तब पुरुषोत्तम साहू का शव फंदे पर लटकता मिला। उस वक्त उसके घर पर कोई नही था। चाकूबाजी के आरोपी की तलाश में लगे दर्री थानां के एएसआई अजय सोनवानी ने घटना की जानकारी अधिकारियों को देते हुए मर्ग पंचनामा व पोस्टमार्टम की आवश्यक कार्यवाही कराया।

बता दें कि मंगलवार 6 अप्रेल को सुबह करीब 11 बजे सीएसईबी दर्री कालोनी स्थित 5 ब्लॉक आवासीय परिसर के एक सूने आवास से लहूलुहान अवस्था में एक महिला और दो पुरुष सड़क किनारे आकर बेसुध अवस्था मे मदद मांगते नज़र आये। घटना की जानकारी मिलते ही 112 की टीम ने आनन फानन में घायलों को एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में दाखिल कराया।जहां घायलों में शामिल राजू साहू,रोहित रजक,व सविता जांगड़े की स्तिथि नाजुक बनी हुई थी। मौके पर मौजूद दर्री नगर पुलिस अधीक्षक खोमन लाल सिन्हा ने एनटीपीसी के चिकित्स से सलाह कर गंभीर रूप से घायल राजू साहू को बेहतर चिकित्सा के लिए न्यू कोरबा अस्पताल रिफर कर दिया। वही इस घटना के बाद से ही आरोपी पुरषोत्तम साहू को तलाशने में दर्री पुलिस ने एड़ी चोटी एक कर दी।
दरअसल सिविल सुधार संभाग में ठेकेदार महामाया कंस्ट्रक्शन का कार्य खाली पड़े मकानों को बंद करने का था। जहाँ रोहित रजक,राजू साहू व सविता जांगड़े कार्य कर रहे थे। वही एक वर्ष पूर्व आरोपी पुरषोत्तम भी सिविल सुधार के कार्य मे बतौर राजमिस्त्री कार्यरत था।चाकूबाजी के प्रकरण में दर्री पुलिस की छानबीन जारी है वहीं आरोपी द्वारा आत्महत्या किया जाना भी जांच का विषय बना हुआ है। चाकू मारने की वजह अभी पहेली बनी हुई थी कि हमलावर द्वारा खुदकुशी कर लेने से अब पुलिस के समक्ष दोहरा राजफाश की नौबत आ गयी है। हालांकि जन श्रुतियों के मुताबिक महिला के साथ बढ़ती पुरुषोत्तम की दूरियां और महिला की दूसरे घायल युवक के साथ बढ़ती नजदीकियों से उत्पन्न खीज इस पूरे घटनाक्रम की मूल वजह है। घटना के बाद जेल जाने के भय से आरोपी ने तब आत्मघाती कदम उठाया जब परिजनों का ध्यान उस पर नहीं था।

Advertisement Carousel