Monday, March 23, 2026
Home कोरबा महिला फुटबॉल स्पर्धा का रोमांच जारी, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, तेलंगाना...

महिला फुटबॉल स्पर्धा का रोमांच जारी, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, तेलंगाना क्वार्टर फाइनल में

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा में आयोजित हो रहे स्व. माता बिंदेश्वरी देवी महिला फुटबॉल स्पर्धा का रोमांच अपने चरम पर है। भाग ले रही टीमें लीग मैच में जोरदार प्रदर्शन कर रही हैं। अभी तक छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, तेलंगाना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सोमवार को तीन लीग मैच होंगे, जिसमें से तीन टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी। इस तरह कुल आठ टीम के मध्य सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबला होगा। मैदान में प्रत्येक टीम की हौसला अफजाई करने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी पहुंच रहे हैं।

एसईसीएल कोरबा पूर्व व एनटीपीसी के सुभाष चंद्र बोस मैदान में यह मुकाबला चल रहा है। रविवार को लीग मैच का मुकाबला हुआ, जिसमें झारखंड ने महाराष्ट्र को, पंजाब ने मध्यप्रदेश को व हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को रोचक मैच में हराया। विजयी टीम के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर मुकाबला एकतरफा कर दिया। इस तरह से तीनों टीम आज क्वार्टर फाइनल में पहुंची, जबकि छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल की टीम पहले ही जगह बना चुकी है। आज के मैच में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी शामिल हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। स्पर्धा को सफल बनाने के लिए संयोजक अब्दुल रहमान सहित अन्य लोग जुटे हुए हैं। स्पर्धा का फाइनल मैच 31 मार्च को होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे।

Advertisement Carousel