कोरबा (खटपट न्यूज) । कोरबा जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार ही जा रहा है। देर रात जहां 33 नए मरीजों की पहचान हुई थी वही आज सुबह भी 7 मरीजों की पहचान हुई है। इनमे एक महिला दंत चिकित्सक भी शामिल है। ये सभी मरीज पूर्व में संक्रमित मरीज के प्राइमरी कांटेक्ट में मिले हैं। स्वास्थ विभाग ने बताया कि पोड़ी उपरोड़ा तहसील में कार्यरत कर्मी कल पॉजिटिव मिला था आज जांच में उसके परिजन व पड़ोस में रहने वाली महिला दंत चिकित्सक सहित कटघोरा में 6 नए मरीजों की पहचान हुई है। जबकि छुरीकला से भी 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है। इन सभी को कोविड-अस्पताल दाखिल करने की तैयारी की जा रही है । वहीं महिला दंत चिकित्सक की क्लीनिक में आए लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग ने ले ली है। उन्हें भी जल्दी ट्रेस कर लिया जाएगा
मुख्यमंत्री ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन
रायपुर ,22 मार्च 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी स्थित निवास कार्यालय में "इनोवेशन महाकुंभ 1.0" के पोस्टर का विमोचन किया।इस अवसर पर...
















