
कोरबा (खटपट न्यूज)। ग्राम तरदा के पास तरूण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल व इंटक युवा नेता विकास सिंह का वाहन फार्च्यूनर एक महिला को बचाने के चक्कर में आपस में टकरा गया। इस दुर्घटना में सुभाष अग्रवाल एवं विकास सिंह बाल-बाल बच गए। हालांकि दोनों के वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त जरूर हुए हैं। हादसे की जानकारी होते फैलते ही दोनों के शुभचिंतकों द्वारा हाल जाना गया और किसी भी तरह की चोट नहीं लगने से राहत की सांस ली।
















