Monday, March 23, 2026
Home कोरबा महिलाओं को जागरुक कर रही पुलिस,अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार भी

महिलाओं को जागरुक कर रही पुलिस,अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार भी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अभिव्यक्ति एप बनाया गया है। आपातकालीन परिस्थितियों में इस एप के माध्यम से अपने परिवारजन एवं पुलिस को मैसेज व लोकेशन के माध्यम से सूचना दिए जाने की व्यवस्था की गई है ।
पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह 8 से 14 मार्च तक चलाया जा रहा है।
अभियान के प्रथम दिवस 8 मार्च को कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत द्वारा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की उपस्थित में जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 9 मार्च को शहरी क्षेत्र के कॉलोनी मोहल्ला के अंतर्गत डिंगापुर एवं बुधवारी क्षेत्र में जाकर महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, सायबर सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके सिखाए गए।

तृतीय दिवस 10 मार्च को जनजातीय व ग्रामीण क्षेत्र ग्राम ढेगुरडीह राजगामार में जाकर महिलाओं को मानव तस्करी, कैरियर काउंसलिंग, स्वास्थ्य, स्वच्छता, टोनही प्रताड़ना निवारणअधिनियम, नशा मुक्ति आदि विषयों पर जानकारी दी गई व ठगी से बचने सजग किया गया।
अभियान के चौथे दिन 11 मार्च को जैन भवन, पुराना बस स्टैंड में महिलाओं का कैरियर काउंसलिंग किया गया। उन्हें घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न, सायबर सुरक्षा एवं अन्य विषयों पर जानकारी दी गई।

यह कार्यक्रम 14 मार्च तक अलग-अलग क्षेत्रो में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, रक्षित निरीक्षक अनथराम पैकरा, सुबेदार भुवनेश्वर कश्यप, सायबर सेल प्रभारी कृष्णा साहू , महिला सेल प्रभारी निरीक्षक गायत्री शर्मा महिला आरक्षक प्रतिभा राय, स्मिता बेक, रजनी कंवर, अनुसूईया भानू, रेहाना फातिमा व आरक्षक ओम प्रकाश निर्मलकर विशेष योगदान दे रहे हैं।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel