Tuesday, March 3, 2026
Home कोरबा महापौर संजूदेवी ने प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन से की मुलाकात

महापौर संजूदेवी ने प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन से की मुलाकात


कोरबा (खटपट न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रतीक है कि जनता ने हमारी पहचान कमल के निशान से जोड़ी है। उन्होंने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अनुशासन बनाए रखने और जनता की समस्याओं के समाधान में गंभीर रहने की अपील की। श्री नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने आगामी 30 मार्च को प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्ष, निवृत्तमान जिलाध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, महापौर, सभापति, नपा-नपं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत ने भी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन सहित सभी नेताओं से मुलाकात की।

Advertisement Carousel