Tuesday, March 24, 2026
Home रायपुर महापौर श्री एजाज ढेबर ने बास्केट बाल स्पर्धा में पहुंचकर खिलाडियों का...

महापौर श्री एजाज ढेबर ने बास्केट बाल स्पर्धा में पहुंचकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया

रायपुर –

आज राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक महापौर श्री एजाज ढेबर ने स्थानीय नेताजी सुभाष स्टेडियम में रायपुर बास्केट बाल एसोसिएषन द्वारा आयोजित की जा रही बास्केट बाल चैंपिंयन शीप 2020 में पहुंचकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया एवं इस अवसर पर खिलाडियों से उज्जवल भविष्य के लिये खूब मेहनत करने का आव्हान किया। आयोजन में रायपुर बास्केट बाल एसोसिएषन सचिव एवं एनईएस कोच श्री विरेन्द्र देषमुख ने इस अवसर पर महापौर श्री एजाज ढेबर सहित सेवानिवृत्त केन्द्रीय जेल अधीक्षक श्री केएल देषमुख का वहां पहुंचने पर पुष्प गुच्छ प्रदत्त कर आत्मीय स्वागत किया।
महापौर श्री एजाज ढेबर ने नेताजी सुभाष स्टेडियम में इस अवसर पर बास्केट बाल खेली एवं स्पर्धा की सफलता हेतु आयोजको को बधाई सहित शुभकामनाएं दी । आयोजको ने बताया कि 2 दिवसीय आयोजन में देष के विभिन्न स्थानों उत्तरप्रदेष, मध्यप्रदेष, राजस्थान, इंडो भूटान सीमा क्षेत्र की टीमें आयी हुई है एवं मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम इसमें सम्मिलित हो रही है। आयोजन के तहत 15 वर्षीय वर्ग के लडके, लडकियों, 17 वर्षीय वर्ग की लडकियों एवं 21 वर्षीय युवकों के मध्य बास्केट बाल मैच खेले जायेंगे।

Advertisement Carousel