
कोरबा (खटपट न्यूज)। वार्ड क्र. 15 अंतर्गत आने वाली विभिन्न बस्तियों में महापौर राजकिशोर प्रसाद ने विकास कार्यो का भूमिपूजन किया, उन्होने शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर कार्यो को प्रारंभ कराया तथा त्वरित रूप से कार्य प्रारंभ कर समयसीमा में कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सभापति श्यामसुंदर सोनी, एम.आई.सी.सदस्य संतोष राठौर, सपना चौहान, पार्षद धनसाय साहू, एल्डरमेन एस.मूर्ति सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 15 ढोढ़ीपारा बस्ती में 03 लाख 65 हजार रूपये की लागत से नाली के मरम्मत का कार्य किया जाना हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 15 अंतर्गत दुर्गा पण्डाल के पास 02 लाख 81 हजार रूपये की लागत से पूर्व निर्मित किचन कक्ष का मरम्मत कार्य एवं वार्ड क्र. 15 में ही भैंसखटाल बस्ती में 03 लाख 62 हजार रूपये की लागत से सी.सी.रोड मरम्मत का कार्य किया जाना हैं। आज वार्ड में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान उक्त तीनों निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया तथा शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर कार्यो को प्रारंभ कराया। इस अवसर पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने वार्ड के नागरिकों से भेंटकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जोन के अधिकारियों को दिए।

इस मौके पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा मुझे निगम क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। निगम क्षेत्र के सभी वार्ड व बस्तियों के साथ-साथ कोरबा शहर का निरंतर विकास किया जाएगा तथा विकास की यह गति लगातार जारी रहेगी। उन्होने कहा कि अभी कल ही पौने 05 करोड़ रूपये के सड़क नवीनीकरण के कार्यो का शुभारंभ राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल के द्वारा किया गया है तथा जल्द ही करोड़ों रूपये के विकास कार्य प्रारंभ होने जा रहे हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर, सपना चौहान, पार्षद धनसाय साहू, एल्डरमेन एस.मूर्ति, पूर्व पार्षद मनकराम साहू, महेश यादव, दर्शन दीवान, दीपक राठौर, मदन विश्वकर्मा, संतोषी साहू, सुंदरलाल राठौर, भीमसिंह राठौर, शालू पनरिया सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।















