Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा महापौर ने किया नालों के सफाई कार्य का निरीक्षण

महापौर ने किया नालों के सफाई कार्य का निरीक्षण

बरसात में नालों के जलप्रवाह में अवरोध न आएं, यह सुनिश्चित करें

कोरबा (खटपट न्यूज)। महापौर ने कहा है कि वर्षा ऋतु के दौरान नालों में होने वाले जलप्रवाह में किसी प्रकार का अवरोध उपस्थित न हों। जल निकासी सुगम रूप से हों तथा जलभराव की स्थिति न बने, यह अधिकारी सुनिश्चित कर लें। नालों की स्वच्छता पर निरंतर नजर रखें, नालों की एक बार सफाई हो जाने के बाद भी समय-समय पर नाले में आए कचरे को बाहर निकलवाते रहें।


महापौर राजकिशोर प्रसाद ने निगम द्वारा कराए जा रहे नालों के सफाई कार्य का निरीक्षण किया। एक बार सभी नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा आवश्यकतानुसार जहां कहीं भी नालों में कचरा पुन: इक_ा हो रहा है, उसकी भी सफाई की जा रही हैं। निगम द्वारा वार्ड 10 सीतामणी वैष्णो दरबार के पीछे स्थित नाले की सफाई का कार्य वर्तमान में किया जा रहा है जिसका निरीक्षण स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के साथ महापौर ने किया।  महापौर ने जलकुम्भी को हटाने एवं नाले की सतह से सफाई किए जाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि निगम के सभी 8 जोन के अंतर्गत लगभग 38 नाले स्थित हैं, इन सभी नालों की बरसात के पूर्व सफाई का कार्य निगम द्वारा कराया जाता है। निरीक्षण के दौरान एल्डरमेन बच्चूलाल मखवानी, पार्षद प्रतिनिधि सुजीत राठौर, स्वास्थ्य अधिकारी व्ही.के.सारस्वत एवं डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता गोयल सिंह विमल, लक्ष्मी चौहान, ओमप्रकाश महंत, मालती किन्नर आदि के साथ अन्य बस्तीवासी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel