Sunday, March 29, 2026
Home कोरबा महापुरुषों की मूर्तियों के पास बनवाएं सीढ़ी : हितानंद अग्रवाल

महापुरुषों की मूर्तियों के पास बनवाएं सीढ़ी : हितानंद अग्रवाल


कोरबा (खटपट न्यूज)। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल द्वारा शहर भर के सभी महापुरुषों की मूर्तियों की देखरेख एवं उनके माल्यार्पण हेतु व्यवस्था किए जाने बाबत आयुक्त को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि अभी 2 दिनों पूर्व ही सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं 5 दिन पूर्व महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि के अवसर पर विभिन्न जगहों पर उनके मूर्ति पर माल्यार्पण एवं मान सम्मान हुआ जहाँ पुन: सीढ़ी की कमी महसूस हुई।

हितानंद अग्रवाल ने कहा है कि चौक-चौराहों में स्थापित मूर्तियों के पीछे या बगल में छोटी स्टील की सीढ़ी बनवाई जाए ताकि अवसरों पर मूर्तियों की आसानी से साफ सफाई कर माल्यार्पण एवं पूजा की जा सके। नगर निगम द्वारा एक इंजीनियर को यह प्रभार दिया जाए कि उक्त मूर्तियों के आसपास प्रतिदिन सफाई रहे। सप्ताह में 1 दिन मूर्तियों की धुलाई हो। टूट-फूट होने पर तुरंत सुधार हो एवं आवश्यक दिनों में सजावट नगर निगम द्वारा हो।

Advertisement Carousel