
कोरबा (खटपट न्यूज)। देश में बढ़ती हुई महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के नाकामियों को उजागर करने के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा जन जागरण अभियान एवं पदयात्रा चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जन जागरण अभियान एवं पदयात्रा निकाल कर केंद्र के मोदी सरकार की नाकामियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए डोर टू डोर संपर्क किया जा रहा है। 18 नवंबर गुरुवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरपाली में पदयात्रा का आयोजन किया गया है। कोरबा सांसद प्रतिनिधि श्रीमती धनेश्वरी कंवर एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर पदयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है। धनेश्वरी कंवर ने बताया कि 18 नवंबर की पदयात्रा में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, विधायक मोहितराम केरकेट्टा, महापौर राज किशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान के अलावा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। धनेश्वरी कंवर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामवासियों से इस पदयात्रा में शामिल होकर महंगाई का विरोध करने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपनी पीड़ा पहुंचाने की अपील की है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















