Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized Desh-Videsh मरिचो पंचायत में अंजू ने मांगा समर्थन, भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दे...

मरिचो पंचायत में अंजू ने मांगा समर्थन, भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दे पर जा रहीं घर-घर

गोविन्दपुर-मरिचो(खटपट न्यूज़)। मरिचो पंचायत के युवा रंजीत कुमार महतो की धर्मपत्नी वार्ड नंबर 7 की प्रत्याशी श्रीमती अंजू कुमारी को जनता का समर्थन मिल रहा है। गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के मरिचो पंचायत के युवा रंजीत कुमार महतो की धर्मपत्नी बेहराडीह वार्ड नंबर 7 प्रत्याशी श्रीमती अंजू कुमारी अपने पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं। पंचायत के बेहराडीह भोलमारा डिग्री मधुपुर के मतदाताओं के बीच वे भ्रष्टाचार, दलाली पर चोट के इरादे और गांव के सर्वांगीण विकास के मुद्दे को लेकर उतरी हैं। पक्ष में मतदान के लिए समर्थकों के साथ प्रचार-प्रसार कर रही हैं।

बेहराडीह, भोलमारा, डिग्री, मधुपुर आदि गांवों के मतदाताओं का उन्हें समर्थन देखने को मिल रहा है। बता दें कि विगत कई वर्षों से युवा रंजीत कुमार महतो के द्वारा मरिचो पंचायत ख़ास कर भोलमारा, बेहराडीह, डिग्री, मधुपुर आदि कई गांवों में गरीबों की त्वरित मदद करना, गांव की पेयजल, चापाकल, पानी की जन-समस्याओं का समाधान त्वरित करना, गांव में बिजली लाना, किसानों के बीच निशुल्क बीज वितरण करना,कंबल वितरण करना,पेंशन आदि चालू करवाना, गांव में ट्रांसफार्मर लगवाना सहित शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों सेवा कार्य करने के कारण प्रतिसाद मिल रहा है।

Advertisement Carousel