Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा मरवाही के कांग्रेसजनों ने राजीव भवन पहुँच कर किया टीम गिरीश का...

मरवाही के कांग्रेसजनों ने राजीव भवन पहुँच कर किया टीम गिरीश का सम्मान….

पेण्ड्रा/रायपुर (खटपट न्यूज़)। कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकर ने बताया कि मरवाही चुनाव में जीत का परचम लहराने वाले टीम गिरीश देवांगन के सदस्यों का राजीव भवन में मरवाही से पहुचे इदरीश भाई और टीम ने शाल श्रीफल से अभिनंदन किया।

उक्त अवसर पर गिरीश देवांगन ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दू बछर पूरा होने की सभी को हार्दिक बधाई। मरवाही की जीत मुख्यमंत्री के कार्यो पर जनता की मुहर है। मरवाही को जिला बनाकर मुख्यमंत्री ने यह बता दिया कि मरवाही का विकास प्राथमिकता है। छग का चहुंमुखी विकास ही उद्देश्य है। मरवाही की जनता,मरवाही के कांग्रेसजनों और पूरी टीम का आभार है।

इस अवसर पर गिरीश देवांगन, सन्नी अग्रवाल, शिव सिंग ठाकुर,आलोक चंद्राकर, राजेंद्र चन्द्राकर, शमीम अख्तर, अभिषेक बोरकर, रविंद्र राजपुरोहित, नौशाद भाई, मोनू भाई, विश्वजीत बेहरा, लीलाकांत पटेल, सागर डोंगरे, घनश्याम और पूरी टीम का शाल श्रीफल से अभिनंदन किया गया।

Advertisement Carousel