Friday, April 10, 2026
Home कोरबा मनीष नागर ने संभाला बालको TI का प्रभार

मनीष नागर ने संभाला बालको TI का प्रभार

कोरबा(खटपट न्यूज़)। प्रदेश की पुलिसिंग में तेजतर्रार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए सराहना प्राप्त निरीक्षक मनीष नागर ने सोमवार को बाल्को थाना का प्रभार संभाल लिया है। बालको थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक का तबादला बस्तर हो जाने उपरांत उन्हें रिलीव कर दिया गया है। उनके स्थान पर आज निरीक्षक मनीष नागर ने कार्यभार संभाला। श्री नागर का स्थानांतरण रायगढ़ से कोरबा जिले के लिए हुआ है।
बाल्को थाना स्टाफ ने अपने नए टीआई का स्वागत किया। थाना प्रभारी ने कहा है कि वे राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप और जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बेहतर से बेहतर कार्य करेंगे। पुलिस का अपराधियों में खौफ नजर आएगा। चिटफंड सहित अन्य तरह के मामलों में तेजी लाई जाएगी। श्री नागर ने कहा है कि जन अपेक्षाओं के अनुरूप पुलिसिंग देखने को मिलेगी।

Advertisement Carousel