मध्यप्रदेश की शराब का तस्कर कार में परिवहन कर रहा था गोवा ब्राण्ड, 48 पाव शराब के साथ पकड़ाया, देह व्यापार भी चलाता है…..हो रही तस्दीक

0 उरगा पुलिस ने पहले पकड़ा था 48 पेटी शराब, उस मामले में फरार था दिलीप

कोरबा,(खटपट न्यूज)। कोतवाली पुलिस को बुधवारी बस्ती निवासी शातिर शराब तस्कर दिलीप सिंह राजपूत को शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता मिली है ।

कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बुधवारी बस्ती में रहने वाला दिलीप सिंह मध्यप्रदेश निर्मित शराब की तस्करी कर रहा है साथ ही देह व्यापार के धंधे में भी संलिप्त है । टीआई ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा को अवगत कराया व नगर पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में सीएसईबी चौकी प्रभारी उप निरी कृष्णा साहू के साथ टीम ने दिलीप सिंह को कार क्र CG 12AU 1164 में अवैध रूप से शराब लेकर बिक्री करने हेतु जाते वक्त कार रोककर पड़ताल की। कार में मध्यप्रदेश निर्मित 48 पाव गोवा ब्रांड का अंग्रेजी शराब पाया गया ।आरोपी दिलीप सिंह के पास से मिले 48 पाव शराब जो 8 लीटर 640 मिली लीटर कीमत करीब 5 हज़ार रुपये को कार सहित जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध कायम कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
बताया गया कि आरोपी दिलीप सिंह पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में पकड़ा गया है । दिलीप सिंह के विरुद्ध थाना दर्री में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध है एवं थाना उरगा में करीब 48 पेटी शराब तस्करी के मामले में फरार था। बताया जा रहा है कि दिलीप सिंह द्वारा सेक्स रैकेट चलाए जाने की भी सूचना पुलिस को मिली है जिसकी तस्दीक की जा रही है ।

Advertisement Carousel