Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा मधुमक्खियों के हमले में जिले के युवा व्यवसायी की मौत, महाराष्ट्र के...

मधुमक्खियों के हमले में जिले के युवा व्यवसायी की मौत, महाराष्ट्र के अमरावती में हुई घटना

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं लायंस राजकुमार अग्रवाल के छोटे पुत्र युवा व्यवसायी नितेश अग्रवाल (मोनू) व्यावसायिक कारण से महाराष्ट्र के अमरावती गए हुए थे। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी मौत हो गई। जबकि रायपुर निवासी एक अन्य व्यवसायी गंभीर रूप से मूर्छित हो गया। उसे अमरावती के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा इनका तीसरा साथी सतीश अग्रवाल सुरक्षित है। नितेश अग्रवाल की मौत की खबर मिलते ही कोरबा शहर के लोगों के बीच गमगीन माहौल हो गया है।

Advertisement Carousel