Sunday, March 22, 2026
Home बिलासपुर मदरसा में छात्रा से छेड़छाड़, मौलाना को किया गिरफ्तार

मदरसा में छात्रा से छेड़छाड़, मौलाना को किया गिरफ्तार

बिलासपुर(खटपट न्यूज़ )। मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना को छात्रा से अश्लील हरकत कर छेड़खानी के मामले में जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। टीआई शनिप रात्रे ने बताया कि मो. बशीर 46 वर्ष तालापारा के रमजानी बाबा मस्जिद के पीछे रहता है।

वह मुस्लिम समुदाय के बच्चों को मदरसे में पढ़ाता है। इसके साथ ही वह बच्चों को अपने घर में बुलाकर भी पढ़ाता था। बीते शनिवार दोपहर 10 वर्षीय छात्रा अपने परिजन के साथ थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि मौलाना मो. बशीर बुरी नीयत से हाथ फेर कर छेड़खानी कर रहा था। इस घटना की जानकारी छात्रा ने अपने परिजन को दी। उन्होंने मौलाना के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मो. बशाीर के खिलाफ धारा 354 व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel