मजदूर और किसान अब एक निर्णायक लड़ाई की ओर अग्रसर : भाकपा

कोरबा (खटपट न्यूज)। किसान विरोधी विधेयक के विरुद्ध शुक्रवार को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस की कड़ी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बालकोनगर कोरबा ब्रांच ने भी किसानों के समर्थन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रतिरोध एवं आक्रोश प्रदर्शित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए लगातार किसान एवं मजदूर विरोधी कानून बनाती जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप पंजाब, हरियाणा के साथ ही देश के कोने-कोने में किसानों-मजदूरों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दे रहा है। संपूर्ण भारत के मजदूर एवं किसान अब एक निर्णायक लड़ाई की ओर अग्रसर हो रहे हैं। प्रतिरोध को देखते हुए भारत सरकार को किसान विरोधी एवं मजदूर विरोधी बिल को वापस लेना चाहिए। भाकपा बालकोनगर कोरबा ने राष्ट्रपति से मांग की है कि इस विधेयक को कानून बनने से रोक दें।

एटक एवं भाकपा के पूर्व महासचिव कामरेड एबी वर्धन को 95वीं जयंती के अवसर पर एल्युमिनियम एंप्लाइज यूनियन एटक एवं भाकपा बालकोनगर ब्रांच की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Advertisement Carousel