Tuesday, March 24, 2026
Home रायपुर मंत्रियों के साथ लॉकडाउन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं चर्चा

मंत्रियों के साथ लॉकडाउन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे हैं. रायपुर सहित प्रदेश में अन्य जिलों में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर लॉकडाउन को लेकर निर्णय लिए जाने के आसार हैं. इसके अलावा निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर भी चर्चा हो सकती है.

सोमवार दोपहर 12 बजे से बुलाई गई बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रियों के साथ आसन्न बकरीद और रक्षाबंधन के त्योहार में किस तरह से लॉकडाउन लगाया जाएगा, इसको लेकर मंथन करेंगे. संभावना इस बात की है कि लॉकडाउन को लेकर त्योहारों तक यथास्थिति को बनाया रखा जाएगा. रक्षाबंधन के बाद ही इस पर सख्ती बरते जाने के आसार हैं.

फाइल फ़ोटो
Advertisement Carousel