Monday, March 23, 2026
Home Uncategorized मंत्रालय के स्टाफ ऑफिसर धनंजय, टीआई कमलेश व राकेश मिश्रा को मातृशोक,...

मंत्रालय के स्टाफ ऑफिसर धनंजय, टीआई कमलेश व राकेश मिश्रा को मातृशोक, गृहग्राम गोरखपुर में ली अंतिम सांस…..

स्व.श्रीमती श्रीजावती देवी

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिला पुलिस बल के अधीन बालको नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा की माता श्रीमती श्रीजावती देवी पति शशिनाथ मिश्रा का 68 वर्ष की आयु में 20 सितंबर को दुःखद निधन हो गया। गृहग्राम गोरखपुर, जिला- वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पुत्र धनंजय मिश्रा (स्टाफ ऑफिसर मंत्रालय, रायपुर), कमलेश मिश्रा निरीक्षक (एम.) पुलिस मुख्यालय रायपुर तथा निरीक्षक राकेश मिश्रा व एक पुत्री सहित भरा- पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी स्थित मुक्तिधाम में किया गया जहाँ उपस्थित परिजनों व शुभचिंतकों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनके शेष संस्कार गृहग्राम गोरखपुर में किये जायेंगे। टीआई राकेश मिश्रा को मातृशोक पर सहकर्मियों, बालको थाना स्टाफ ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Advertisement Carousel