भ्रष्टाचार में लीन रही पांच साल कांग्रेस सरकार : सुनीता पाटले


0 अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

सक्ती (खटपट न्यूज़)। कांग्रेस की सरकार पिछले पांच सालो तक भ्रष्टाचार में लीन रही। समाज के लोगो के ऊपर अत्याचार किया गया जिसके विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा प्रदर्शन करते हुए आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अंबेडकर चौक सक्ति में किया गया।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्रीमती सुनीता पाटले ने कार्यक्रम को संबोधन करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी पिछले पांच साल भ्रष्टाचार में लीन थी। पूरा लूट खसोट कर रही थी तब कांग्रेस को न्याय यात्रा को जरूरत नहीं पड़ी। आज लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही न्याय यात्रा निकाल रही है। समाज के लोगो के ऊपर पिछले पांच साल कांग्रेस ने अत्याचार किया है। जनता के हित से जुड़े कोई कार्य कांग्रेस ने नही किया है। जनता इसके बहकावे में नहीं आएगी। छत्तीसगढ़ देवभूमि है जहा महापुरषों का सम्मान भाजपा ने किया है। कांग्रेस इसको भूल गई थी। भाजपा ने इसे संवारने का काम किया है और गिरौधपुरी में कुतुबमीनार से ऊंचा जैतखाम बनाया है। केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तब उन्होंने राम का विरोध किया। भाजपा ने आज उसे संवारते हुए अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया है। छत्तीसगढ़ सरकार सभी को रामलला के दर्शन भी करा रही है। कार्यक्रम में शामिल अन्य लोगो ने भी अपने विचार प्रकट किए। मोर्चा के धरना प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडे , प्रदेश मंत्री श्रीमती सुनीता पाटले, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा, पूर्व विधायक खिलावन साहू , निर्मल सिन्हा,अंबेश जांगड़े , केरा बाई , पूर्व सांसद कमला पाटले , मोर्चा के अध्यक्ष छोटेलाल भारद्वाज , सरजू अजय , कमलेश जांगड़े सहित मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel