भोजली तिहार में शामिल हुए हितानंद व नवीन पटेल, की गई सुख-समृद्धि की कामना

0 अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा झंडा लहराने की अपील की

कोरबा(खटपट न्यूज़)। बाल्को क्षेत्रान्तर्गत वार्ड 42 शिवनगर रूमगरा में सार्वजनिक भोजली उत्सव समिति द्वारा भोजली पर्व का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यत: नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल शामिल हुए।

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सावन महीने की नवमी तिथि को छोटी,छोटी टोकरियों में मिट्टी डालकर उनमें गेहूं के दाने बोए जाते हैं। ये घने दाने, गेहूं, जौ, कोदो,अरहर, मूंग उड़द आदि के होते है। रक्षाबंधन के दूसरे दिन भोजली का विसर्जन किया जाता है। ये आपसी प्रेम, भाईचारा बढ़ाने का पर्व है। किसान अच्छी फसलों के लिए भोजली माता से प्रार्थना करते हैं।भोजली वास्तव में भू जल माता है जो कि गंगा मैया के स्वरूप है। हितानंद ने आजादी का अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा झंडा लगाने का आव्हान किया |
पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल ने कहा कि भोजली हमारे छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पर्व है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। हिंदुओं द्वारा सनातन समय से बरगद, पीपल, तुलसी, नदियों को पूजने की परंपरा चली आई है, भोजली पर्व भी उसी का प्रतीक है। श्री पटेल ने सभी को भोजली पर्व की शुभकामनाएँ दी |
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद पुराईन बाई कंवर, पार्षद पुष्पा कंवर, भाजपा नेता सीताराम राठौर, कृष्णा यादव, पूर्व पार्षद हेतराम चंद्रा, कांता साहू, गोरेलाल चंद्रा, भरत साहू, अशोक अग्रवाल, बद्री अग्रवाल, तुलबीर सिंह सहित समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे |

Follow

Advertisement Carousel