Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा भैरव बाबा की आज नगर यात्रा,अखण्ड ज्योत के दर्शन भी होंगे

भैरव बाबा की आज नगर यात्रा,अखण्ड ज्योत के दर्शन भी होंगे

कोरबा(खटपट न्यूज़)। माँ वैष्णो दरबार, वैष्णो मार्ग नहर रोड सीतामणी कोरबा के द्वारा आज 27 अप्रेल बुधवार को आराध्य भैरव बाबा की प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण किया जाएगा। पहली बार निकाली जा रही भैरव बाबा की नगर यात्रा में कलश यात्रा एवं ज्वालामुखी देवी उत्तराखण्ड से आई अखण्ड ज्योत के भी साक्षात दर्शन का लाभ नगरजन उठाएंगे।
समिति के द्वारा बताया गया कि हर घड़ी बार-बार आ सकती है पर भैरव बाबा के नगर भ्रमण में ऐसा साथ बार-बार नहीं मिलेगा। समिति द्वारा सभी श्रद्धालुजनों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शाम 5 बजे से राम-जानकी मंदिर पुराना बस स्टैंड से माँ वैष्णो दरबार मन्दिर सीतामणी तक भैरव बाबाजी का नगर भ्रमण,कलश यात्रा व अखण्ड ज्योत के दर्शन का आयोजन होगा। 28 अप्रेल गुरुवार को श्री भैरव बाबाजी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। 29 अप्रेल शुक्रवार को विशाल भंडारा इस खुशी के मौके पर दोपहर 12 बजे से माँ की इच्छा तक आयोजित होगा। उक्त जानकारी समिति की तरफ से प्रेम मदान ने देते हुए नगरजनों से सपरिवार शामिल होने का आग्रह भी किया है।

Advertisement Carousel