Monday, August 17, 2026
Home Uncategorized भेंट-मुलाकात: किसान देवीप्रसाद ने कहा- 75 क्विंटल धान बेचा, जिसके एक लाख...

भेंट-मुलाकात: किसान देवीप्रसाद ने कहा- 75 क्विंटल धान बेचा, जिसके एक लाख रुपए खाते में आए हैं…

रायपुर,(खटपट न्यूज)।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम नोनबिर्रा स्थित भेंट-मुलाकात स्थल पर पहुंचे।

उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

किसान देवीप्रसाद पटेल ग्राम नोनबिर्रा ने बताया कि उन्होंने 75 क्विंटल धान बेचा, जिसके एक लाख रुपए खाते में आए हैं। उन्होंने बताया सब्जी का धंधा भी करता हूं। शासन की योजनाओं का लाभ ले रहा हूं। 

मुख्यमंत्री के पूछे जाने पर देवीप्रसाद ने कहा कि पत्नी और बहू के लिए दो-दो तोला सोना लिया है।

Advertisement Carousel