Saturday, March 7, 2026
Home कोरबा भू-विस्थापित किसानों के लिए लड़ते रहे सपुरन कुलदीप का निलम्बन रद्द करने...

भू-विस्थापित किसानों के लिए लड़ते रहे सपुरन कुलदीप का निलम्बन रद्द करने माकपा को पत्र लिखा ऊर्जाधानी भू-विस्थापित कल्याण समिति ने….

0 क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित 2 हजार से ज्यादा ने लोगों ने किये हैं हस्ताक्षर

कोरबा, (खटपट न्यूज़)। माकपा के राज्य सचिव मंडल के द्वारा पार्टी के राज्य समिति एवं पूर्व जिला सचिव सपुरन कुलदीप को निलंबित कर दिया गया है। निलम्बन के लिए आरोप लगाया गया है कि श्री कुलदीप ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति का संचालन करते हंै।
ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति की कोर कमेटी ने माकपा द्वारा सपुरन कुलदीप के निलम्बन को गलत ठहराया है। कोर कमेटी ने कहा है कि चूंकि यह एक सामाजिक संगठन है कोई राजनैतिक संगठन नहीं और भू-विस्थापित किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए 4 साल पूर्व से गठन किया गया है। इसमें सभी तरह की विचारधारा और कई पार्टी के लोग जुड़े हुए हैं। माकपा के जिला सचिव श्री कुलदीप के मार्गदर्शन से संगठन को काफी लाभ मिला है। पिछले साल संगठन में कुछ कमजोरी आने के कारण सर्वसम्मति से उन्हें संगठन का अध्यक्ष चुना गया था जबकि वो इसके लिए तैयार नहीं थे। अब माकपा ने इसी के आधार पर श्री कुलदीप का निलम्बन किया है जिससे गहरा धक्का लगा है। इससे गलत संदेश भी गया है। कुलदीप पर हुई कार्यवाही से भू-विस्थापित किसानों के आंदोलन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा और आंदोलन कमजोर होगा। संगठन ने कार्यवाही पर पुनर्विचार कर निलम्बन को रद्द करने का आग्रह किया है। संगठन के उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास ने बताया कि संगठन की ओर से चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों सहित 2 हजार से ज्यादा लोंगो ने यह मांग की है।

Advertisement Carousel