भाजयुमो जिला अध्यक्षों की सूची जारी, गोविंदा गुप्ता रायपुर जिला अध्यक्ष.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजयुमो ने जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। बता दें लंबे इंतजार के बाद भाजयुमो जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। चर्चा है कि जिला अध्यक्षों के नाम पर लंबे समय से विवाद चल रहा था। लिहाजा जिन नामों पर विवाद सुलझता जा रहा है, वहां नामों पर मुहर लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि अभी भी दुर्ग और भिलाई में नामों पर सहमति नहीं बन पाई है। जारी किये गये सूची के मुताबिक रायपुर में गोविंदा गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है। अर्पित सूर्यवंशी और राहुल राय को महामंत्री बनाया गया है। जसराज (बाला) चंद्राकर को महासमुंद का अध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisement Carousel