
कोरबा-हरदीबाजार (खटपट न्यूज़)। भाजपा मंडल हरदीबाजार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 14 से 21 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जाना है। इसी कड़ी में शासकीय हाईस्कूल परिसर रेंकी में फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से पूर्व मंडल अध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल, चुलेश्वर राठौर महामंत्री जिला किसान मोर्चा , जगदीश अग्रवाल सयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ मंडल हरदीबाजार, मंडल महामंत्री डॉ. विजय राठौर , कृष्णा पटेल युवा नेता, विनय चन्द्राकर , रामबिहारी राठौर, हरिशंकर पटेल, मान पटेल सर, मानसिंह पटेल वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।















