Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा भाजपा में बदलाव जल्द,हटाए जाएंगे जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी

भाजपा में बदलाव जल्द,हटाए जाएंगे जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी


रायपुर/कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला भाजपा और प्रदेश संगठन से जुड़े कुछ पदाधिकारियों को जल्द ही हटाए जाने के आसार हैं। संगठन की गतिविधियों से लेकर संगठन के सुचारु संचालन में इनकी भूमिका को अपेक्षाकृत कमजोर पाया गया है।

पार्टी सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ है कि प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारी पर हटाने की कार्यवाही हो सकती है। संकेत है कि इन्हें बदलकर दूसरे सक्रिय कार्यकर्ता को तवज्जो दी जाएगी। वैसे भी छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष बदलने के बाद परिवर्तन की संभावना बनी हुई है। कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रायपुर प्रवास से लौटने उपरांत संगठन में व्यापक फेरबदल किए जाएंगे। कोरबा जिला भी इससे प्रभावित होगा। संगठन के गलियारे में इस बात की सरगर्मी बढ़ गई है कि आखिर अगला अध्यक्ष व अन्य महत्वपूर्ण पदों पर किसे मनोनीत किया जाएगा/ बैठाया जाएगा..? बता दें कि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने भी कोरबा प्रवास के दौरान जाते-जाते यह संकेत दिया कि वे जब दोबारा यहां आए तो उन्हें बदलाव मिलना चाहिए। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि संगठन द्वारा बदलाव किया जाएगा।

Advertisement Carousel