कोरबा (खटपट न्यूज)। प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन एवं संगठन महामंत्री पवन साय की आदेशानुसार चुनाव प्रभारियों की सूची महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में जिनके नाम अपेक्षित लिस्ट में है उनको 11. 12. 2021 से 18 .12 .2021 तक अपने क्षेत्र में जाकर वहां रहना है और रहकर वहां की महिला मोर्चा एवं मतदाताओं को चुनाव में जीत हासिल करने के लिए तैयार करना है। हमारी नैतिक जवाबदारी है कि हम अपने पदों का सम्मान करते हुए 11 तारीख को अपने-अपने दिए गए यथावत स्थान पर पहुंच कर बनाए गए जिला चुनाव प्रभारी प्रदेश भाजपा के द्वारा उनको अपनी रिपोर्टिंग दे एवं अपनी दूसरी रिपोर्टिंग प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत एवं महामंत्री विभा अवस्थी चंपा देवी पावले को भेजें। कोरबा जिले से एकमात्र मंजू सिंह को खैरागढ़ प्रभारी बनाया गया है।

















