
कोरबा (खटपट न्यूज)। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी मण्डल कटघोरा के प्रभारी गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में कटघोरा मण्डल के शक्तिकेंद्र मोहनपुर, राल शक्ति केंद्र, अरदा शक्ति केंद्र, ढपढप में बैठक आहूत की गईं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे, मण्डल महामंत्री राजेन्द्र टण्डन,मोहनपुर मे गणेश कँवर, कन्हैया कंवर, लखन दास महंत और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राल में माखन यादव और सभी कार्यकर्ता, अरदा में श्रवण तंवर, बनमली प्रजापति, राधेश्याम पटेल, केशव प्रजापति राघवेंद्र बघेल और ढपढप में दिलहरण सिंह मनोज सोनी के द्वारा गांव के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा मंचस्थ अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया।

मुख्य अतिथि गोपाल मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया ने झूठे वादे कर व धोखा देकर सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई थी कि शराबबंदी किया जाएगा, किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा, महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराया जाएगा, बिजली बिल हाफ करना,10 लाख लोगों को रोजगार देना, 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देना झूठे वादे किए। लेकिन अब आज जनता जान चुकी है कि कांग्रेस के मुखिया अपने किसी भी वादों पर खरा नहीं उतर पाई है। यहां तक कि केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई आवास योजना को भी बंद कर दिया गया। केंद्र सरकार के द्वारा प्रति व्यक्ति के लिए 5 रुपये किलो चावल भेज रही है, लेकिन प्रदेश की ये लबरा कांग्रेस की सरकार सबको स्वयं ही खा जा रही है। इसलिए अबकी बार इस कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही।
भारतीय जनता पार्टी मण्डल कटघोरा अध्यक्ष धन्नू दुबे ने उपस्थित सभी नागरिकों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी उपलब्ध कराया और कहा कि झूठे वादों से कांग्रेस की जो सरकार बनी है, इस कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही।















