Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा भाजपा पार्षद पति और परिजनों सहित आई करोना पॉजिटिव, सभी होम आइसोलेशन...

भाजपा पार्षद पति और परिजनों सहित आई करोना पॉजिटिव, सभी होम आइसोलेशन पर

कोरबा,(खटपट न्यूज़)। नगर पालिक निगम, कोरबा की एक महिला पार्षद कोरोना पॉजिटिव आई है। भारतीय जनता पार्टी से वास्ता रखने वाली इस पार्षद के अलावा उसके पति एवं परिवार के 4 अन्य महिला सदस्य जिनमें 3 वर्षीय बालिका भी शामिल है, पॉजिटिव मिले हैं। सभी 6 सदस्य होम आइसोलेशन पर रहकर अपना उपचार करा रहे हैं। आरपी नगर निवासी पार्षद और उनके 5 अन्य सदस्यों की रिपोर्ट 15 सितंबर को जारी सूची में पॉजिटिव मिली है जिन्होंने अपना रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया था। ये लोग जिनके संपर्क में रहे हैं या जो लोग इनके संपर्क में आये थे, वे भी ऐहतियातन अपनी जांच करवा रहे हैं या इस तरह का मन बना रहे हैं।

Advertisement Carousel