

कोरबा(खटपट न्यूज़)। भाजपा के पूर्व महामंत्री नवीन पटेल ने आजादी के 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव की कोरबा जिला सहित प्रदेश और देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने कहा है कि 76वां स्वतंत्रता दिवस सभी क्षेत्र वासियों के लिए शुभ हो। आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं भाईचारा के साथ हम देश भक्ति के इस त्योहार को हर्षोल्लासपूर्वक मनाएं। श्री पटेल ने कहा कि कुछ नशा तिरंगे की आन का है,कुछ नशा मातृभूमि के शान का है। इस तिरंगे की शान कभी कम नहीं होने देंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को पुनः शुभकामनाएं प्रेषित की है।















