Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा भाजपा नेता देवेंद्र पांडेय पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

भाजपा नेता देवेंद्र पांडेय पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा सृष्टि मेडिकल कोरबा का मामला फिर से परवान चढ़ गया है। पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के पुत्र संदीप कंवर की शिकायत पर जांच उपरांत इस मामले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता देवेंद्र पांडेय के विरुद्ध धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। उन पर सृष्टि मेडिकल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में सदस्य बनाने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। बता दें कि मामलों को लेकर विधायक ननकीराम कंवर आज से रायपुर में गृहमंत्री के निवास के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस वजह से आनन-फानन में पुलिस प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कर इसे टलवाने की कोशिश शीर्ष निर्देश पर की है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel