Sunday, March 8, 2026
Home कोरबा भाजपा के सेवा पखवाड़ा से पहले हुई कार्यशाला

भाजपा के सेवा पखवाड़ा से पहले हुई कार्यशाला



कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले में भाजपा भी सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इसके लिए कार्यशाला रखी गई। पूर्व विधायक रजनीश सिंह मुख्य वक्ता थे। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन भी उपस्थित रहे।


जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग व विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, वोकल फॉर लोकल का प्रचार, प्रधानमंत्री पर चयनित पुस्तकों का वितरण, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रम होंगे। कई प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसके माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि पार्टी के सरोकार क्या है। कार्यशाला को रजनीश सिंह, लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू, कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजीव सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, विधायक प्रेमचंद पटेल, प्रदेश मंत्री रीतू चौरसिया, एम.आई.सी.सदस्य हितानंद अग्रवाल, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, पवन गर्ग सहित भाजपा कोरबा के नवगठित जिला कार्यकारिणी में रुक्मणी नायर, रेणुका राठिया, मंजू सिंह, योगेश जैन, नवदीप नंदा, अजय विश्वकर्मा, श्री संजय शर्मा, अजय पांडे, नवीन अरोड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisement Carousel