त्रिपुरा. त्रिपुरा के सीएम विप्लव देव ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने अपने बयान में पंजाबियों और जाटों को कम दिमाग वाला बताया था। इस बयान के बाद जब उनके बयान को लेकर विरोध होने लगा तब उन्होंने पंजाबियों, जाटों से माफी मांगते हुए अपने बयान को वापस लिया है। दरअसल अगरतला में आयोजित एक कार्यक्रम में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब देश के अलग-अलग समुदायों और राज्यों के लोगों से जुड़ी बातें समझा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर पंजाब के लोगों की बात करें तो लोग उन्हें पंजाबी कहते हैं, एक सरदार हैं, सरदार किसी से नहीं डरता। वह बहुत ताकतवर होते हैं हालांकि उनका दिमाग कम होता है। कोई भी उन्हें ताकत से नहीं बल्कि प्यार से जीत सकता है। इसके बाद उन्होंने हरियाणा के जाटों का जिक्र किया था।(एजेन्सी)
शिवरीनारायण में 25 अक्टूबर को भव्य दशहरा मिलन समारोह एवं शरद...
परमपूज्य सदगुरु श्री ऋतेश्वर जी के पावन सान्निध्य में दिव्य महाआरती, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विशेष महाप्रसादम का होगा आयोजनशिवरीनारायण। धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी शिवरीनारायण...

















