Sunday, March 22, 2026
Home रायपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विक्रम उसेंडी और उनका परिवार कोरोना संक्रमित….

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विक्रम उसेंडी और उनका परिवार कोरोना संक्रमित….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी अब नेता और उनके परिवार कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी और उनका परिवार कोरोना संक्रमित पाया गया है।

बुधवार को आई रिपोर्ट में उसेंडी, उनकी पत्नी और उनके दोनों पुत्रों पॉजिटिव पाए गए हैं। उसेंडी और उनका परिवार राजधानी के विधायक कॉलोनी में निवास करता है। उसेंडी के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद अब राजनीतिक हल्कों में हड़कंप मच गया है। अब कई भाजपा नेताओं को क्वारंटाइन में जाना पड़ सकता है।

उधऱ पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के लिए राहत की खबर है। मरकाम और उनके निज सचिव की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि उन्हें अभी क्वारंटाइन में रहना होगा।

Advertisement Carousel