Sunday, March 8, 2026
Home कोरबा भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. सिंह ने पाली व चैतमा मंडल का...

भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. सिंह ने पाली व चैतमा मंडल का किया दौरा

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह का मंडल प्रवास लगातार जारी है। उन्होंने पाली मंडल, चैतमा मंडल का दौरा किया और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा। डॉ. सिंह ने बैठक में पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों पर चर्चा की। डॉ. सिंह ने बताया कि पूरे मंडलों का प्रवास अब अंतिम दौर पर है फिर भी अगले 2 – 3 महीने में प्रत्येक मंडल में अपना प्रवास जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा के माध्यम से जनता के बीच जाकर वर्तमान सरकार की नाकामियों को बताएगा और आने वाले चुनाव में स्वस्फूर्त भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी।

उक्त बैठकों में जिला महामंत्री संजय भावनानी, मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर,महामंत्री विवेक कौशिक, कमल सिंह, पूरी मंडल की कार्यसमिति, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज मिश्रा,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्ञान सिंह राजपाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्ति कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष बांकी सतीश झा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विकाश झा, उदय शर्मा, राजा डिक्सेना, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा मुकेश कौशिक, विभूति, विशाल, दीपक सहित मंडल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चैतमा मंडल से अध्यक्ष कन्हैया यदु, महामंत्री कृष्णा यदु,जयप्रकाश प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी सेंद्राम,वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ लक्ष्मी नारायण जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुकालू प्रजापति, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बजरंग गिरी, महामंत्री धर्मेन्द्र सहित मंडल के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
…………….

Advertisement Carousel