Monday, March 23, 2026
Home कोरबा भाजपा के कार्यकर्ताओं को पढ़नी चाहिए पं. दीनदयाल की जीवनी : चावलानी

भाजपा के कार्यकर्ताओं को पढ़नी चाहिए पं. दीनदयाल की जीवनी : चावलानी

0 जयंती पर याद किए गए एकात्म मानववाद के प्रणेता

कोरबा (खटपट न्यूज)। एकात्म मानववाद के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी की उपस्थिति में मनाई गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में बोलते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बदौलत ही आज हम संसद तक पहुंचे हैंै। श्री उपाध्याय न केवल जनसंघ के संस्थापक थे वरन सशक्त विपक्ष के निर्माता भी रहे। श्री उपाध्याय के एकात्म मानववाद का विचार आज भी देश में प्रासंगिक है। देश के गरीबों व अंत्योदय के सम्पूर्ण उत्थान के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद का विचार ही श्रेष्ठ हंै। अशोक चावलानी ने इस मौके पर कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि नेहरू-गांधी परिवार सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हमेशा प्रेरणा देता है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पढ़नी चाहिये और उनके विचार का थोड़ा सा भी अंश आत्मसात कर लिये तो उसका राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन सफल हो जाएगा। श्री चावलानी ने कहा कि श्री उपाध्याय के मानव सेवा के विचार से प्रेरित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट के दौरान बढ़-चढ़ कर लोगों की सहायता की। इस महान कार्य को ऐतिहासिक दस्तावेज के रूप में सहेजने के लिये भाजपा संगठन द्वारा पूरे देश भर में जिले से लेकर मण्डल स्तर तक ई-बुक का निर्माण किया गया है।
Advertisement Carousel