0 भारत की विदेश नीति एवं उपलब्धियां विषय पर कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण प्रदान किया पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने
कोरबा (खटपट न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर जिले में चिंतन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है । इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा भी इस चिंतन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे । उन्होंने “भारत की विदेश नीति एवं उपलब्धियां इस विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया ।

बृजमोहन अग्रवाल के उद्बोधन के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के भी उत्तर दिए । वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र में श्री बृजमोहन अग्रवाल व समस्त प्रशिक्षणार्थी वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से जुड़े हुए थे ।
भाजपा जिला कार्यालय कोरबा में कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । कोरबा कार्यालय में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन ने की उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उमा भारती सराफ मंचस्थ थे ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा ने किया । वंदेमातरम गीत कुमारी स्नेहल ने तथा वर्ग गीत युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने लिया । इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में आईटी विभाग के जिला संयोजक नवदीप नंदा, सोशल मीडिया सेल के जिला संयोजक अजय चंद्रा, मीडिया सह प्रभारी पवन सिन्हा जिला कार्यालय मंत्री अमीलाल चौहान, दीपक सिंह खड़ायत, रूपेश निषाद, विमल सिंह राजपूत एवं सुरेश कँवर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
00 सत्या पाल (7999281136)















