
कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कोरबा भाजपा चुनाव कार्यालय में भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर तथा मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं तथा लखनलाल देवांगन की सरल सहज और सौम्य व्यक्तित्व व कार्यशैली से प्रभावित होकर कोरबा के मोतीसागरपारा क्षेत्र में मंगल चौहान के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।
















