कोरबा (खटपट न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस पर समूचे देश को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के भाजपाईयों ने भी चैनलों के माध्यम से देखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा द्वारा 1 से 6 दिसंबर 2020 के मध्य विधानसभा स्तर पर बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया जाना तय किया गया है। विधानसभा स्तर पर सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड प्रोटोकॉल के साथ यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसे प्रसारित भी किया जाएगा।

इस हेतु जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह के द्वारा प्रत्येक विधानसभा के कार्यक्रम हेतु प्रभारी एवं सह प्रभारी की घोषणा की गई है। कोरबा विधानसभा के प्रभारी विकास महतो एवं सह प्रभारी गोपाल मोदी, कटघोरा के लखनलाल देवांगन प्रभारी एवं संजय शर्मा सह प्रभारी, रामपुर के ननकीराम कंवर प्रभारी तथा आकाश सक्सेना सह प्रभारी, पाली तानाखार के प्रभारी संजय भावनानी एवं सह प्रभारी अजय जयसवाल होंगे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा ने दी है।















