Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा भाजपा उरगा मंडल का प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ

भाजपा उरगा मंडल का प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ


भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दिशानिर्देशनुसार भाजपा जिला कोरबा के उरगा मंडल में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का प्रथम दिन 15 दिसम्बर को सम्पन्न हुआ।
कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराकर विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल भाजपा के लिए समर्पित होकर प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करने हेतु यह दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 15-16 दिसम्बर को महावीर पैलेस कुदुरमाल में आयोजित की गई है जिसमें विविध क्षेत्रों से वक्ता आकर कार्यकर्ताओं को बौद्धिक के माध्यम से प्रशिक्षित करेंगे। वर्ग की शुरुआत भारत माता के तैल्य चित्र में पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया साथ ही वर्ग गीत तथा राष्ट्रीय गीत का गायन हरीश साहू तथा किशन साव द्वारा कराया गया।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में कुल 5 सत्र हुए जिसमे वक्ता के रूप में डॉ आलोक सिंह, कैलाश नाहक , पंकज सोनी, रेणुका राठिया, किशन अग्रवाल तथा प्रत्येक सत्र जोगेंद्र कौशिक, रामचंद्र पाटले, नानसाय साहू, निर्मल साव एवम अजय कंवर की गरिमामयी अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना, मंडल अध्यक्ष कुलसिंह कंवर, महामंत्री हरीश साहू, उपाध्यक्ष द्वय पवन कंवर, सम्मेलाल कश्यप, बसन्ती पटेल, डॉ संजय वैष्णव, मनोरमा सोनी, राममनोहर सोनी, विजय मालवीय,मन्नूलाल यादव, जनार्दन कंवर, अविनाश कंवर, ईश्वर कश्यप, किशन साव, शुभम हलवाई, अरविंद भगत, संतोष साहू,दुर्गेश साहू, प्रतिमा सोनवानी, सरिता धीवर, दुर्गा जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel