Wednesday, June 10, 2026
Home कोरबा भाकपा-माले ने गावों में बंद सफल कराया

भाकपा-माले ने गावों में बंद सफल कराया

कोरबा (खटपट न्यूज़)। दिल्ली में आंदोलनरत किसान संगठनों के आव्हान पर भारत बंद के समर्थन में भाकपा माले लिबरेशन से संबंधित जन संगठनों के द्वारा गावों का दौरा किया गया। भाकपा-माले, लिबरेशन केे बी.एल. नेताम ने बताया कि कोरबा जिले के परसाखोला, टापरा खेतार, बेला, नवाडीह, दोन्द्रों, बेलाकछार, रुकबहरी, रूमगरा, जामबहार, सोनगुढ़ा, दर्री, आदि गांवों का दौरा करके मोदी सरकार की तीनों काले कृषि कानूनों तथा बिजली संशोधन बिल को रद्द करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने की मांग की संबंध में जानकारी दी गई तथा भारत बंद आंदोलन को सफल किया गया।


Advertisement Carousel