Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा भरी बरसात कांग्रेस पार्षदों का साकेत में धरना, आयुक्त से इस्तीफा की...

भरी बरसात कांग्रेस पार्षदों का साकेत में धरना, आयुक्त से इस्तीफा की कर दी पेशकश

कोरबा (खटपट न्यूज)। नगर पालिक निगम के प्रशासनिक भवन साकेत परिसर में गुरुवार को कांग्रेस के पार्षदों ने मौजूद रहकर प्रदर्शन किया। इन्होंने निगम प्रशासन खासकर निगम आयुक्त एस जयवर्धन से मांग की है कि उनके वार्डों के जरूरतमंद गरीबों के लिए सूखा राशन प्रदान किया जाए। कोरोना लॉकडाउन के कारण ऐसे गरीब जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन देने के लिए की जा रही तमाम तरह की जांच-पड़ताल और उसके बाद राशन देने से काफी परेशानी और व्यवहारिक दिक्कतें भी आ रही हंै। पार्षदों के द्वारा सूची देने के बाद भी राशन देने में किया जा रहा हीला-हवाला को पार्षदों ने अनुचित ठहराते हुए नारेबाजी कर बारिश में भीगते हुए प्रदर्शन किया।


नगर पालिक निगम के प्रशासनिक भवन साकेत परिसर में एकत्रित हुए कांग्रेस के एक दर्जन पार्षदों ने प्रदर्शन के बाद आयुक्त के समक्ष इस्तीफे की पेशकश तक कर डाली। कांग्रेस सरकार और निगम में भी कांग्रेस की सत्ता होने के बावजूद कांग्रेसी पार्षदों के इस के प्रदर्शन से निगम के गलियारे में खलबली मच गई। आयुक्त ने कांग्रेसी पार्षदों की समस्याओं पर त्वरित निर्णय लेने का भरोसा दिलाया जिसके बाद कांग्रेसी पार्षद अपना धरना समाप्त किया।
वार्डों के जरूरतमंद गरीबों के लिए सूखा राशन प्रदान करने व श्रद्धांजलि योजना के तहत मृतक के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि सहित कोरोना काल में वार्ड के जरूरतमंद लोगों को दिए जाने वाले मदद को लेकर नगर पालिक निगम के रवैय्ये से परेशान कांग्रेस पार्षद दिनेश सोनी सहित अन्य पार्षदों ने निगम द्वारा काफी मशक्कत के बाद प्रदाय किए जा रहे सूखा राशन की मात्रा को भी नाकाफी बताया है।

Advertisement Carousel