Friday, March 27, 2026
Home कोरबा भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती मनाने एकजुट हुआ कलचुरी समाज

भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती मनाने एकजुट हुआ कलचुरी समाज

0 भव्य शोभायात्रा व झांकी का होगा प्रदर्शन

कोरबा (खटपट न्यूज)। जायसवाल कल्चुरी समाज के आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। सर्ववर्गीय जायसवाल समाज के अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना की अध्यक्षता में समाज के मिशन रोड स्थित भवन में हुई बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई।

बताया गया कि 31 अक्टूबर को श्रीराम जानकी मंदिर पुराना बस स्टैंड से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण करते हुए कल्चुरी समाज के मिशन रोड स्थित भवन पहुंचकर संपन्न होगी। यहां शोभा यात्रा का स्वागत पश्चात भगवान सहस्त्रबाहु की महाआरती की जाएगी एवं विभिन्न आयोजन होंगे। रात्रिकालीन भोजन एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी समाजिक जनों के लिए रहेगी। आयोजन में कोसाबाड़ी, निहारिका, सीएसईबी आदि क्षेत्रों के जायसवाल कल्चुरी समाज के लोग घंटाघर में एकत्र होकर श्रीराम जानकी मंदिर से शोभा यात्रा में शामिल होंगे। अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना व युवा सभा के अध्यक्ष ने सभी इकाईयों के पदाधिकारियों और समाज के लोगों से सहपरिवार उपस्थिति और सहभागिता दर्ज कराने की अपील की है। बैठक में प्रमुख रूप राजेन्द्र,अनिल जायसवाल,आशीष पिंटू, मनीष जायसवाल, विनय जायसवाल, संजय जायसवाल, राजेश जायसवाल, मनीष जायसवाल (जेडी), संजय जायसवाल, भुनेश्वर कश्यप, शिव जायसवाल, अनिल डडसेना, नितीन जायसवाल, राजू जायसवाल, नीरज जायसवाल, रामू जायसवाल, आशीष जायसवाल, रोशन जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Advertisement Carousel