Sunday, April 26, 2026
Home कोरबा बढ़ता संक्रमण: छत्तीसगढ़ के इस शहर में 24 अगस्त तक पूर्ण लॉकडाउन,...

बढ़ता संक्रमण: छत्तीसगढ़ के इस शहर में 24 अगस्त तक पूर्ण लॉकडाउन, देखें आदेश

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना संक्रमण का प्रदेश में रोजाना एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। कल भी प्रदेश में 808 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। ये आंकड़ा प्रदेश में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। हालात को देखते हुए सूरजपुर जिला प्रशासन ने प्रतापपुर विकासखंड में 24 अगस्त तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार लॉकडाउन आज रात से 24 अगस्त तक लागू किया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत में सिर्फ आवश्यक सेवाओं की दुकानें सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक ही खुलेंगी। वहीं, दूध, पनीर की दुकानें सुबह 6 से 10 बजे तक की छूट दी गई है।

Advertisement Carousel