रायपुर 13 जून 2021। कांग्रेस मिशन 2023 के लिए अभी से ही तैयारी में जुट गयी है। सरकार की आवाज को बुलंद करने के लिए कांग्रेस ने संचार विभाग में बदलाव किया है। पार्टी ने जहां 5 विधायकों को कांग्रेस पार्टी का नया प्रवक्ता बनाया है। मीडिया विभाग के चेयरमैन शैलेश नितिन त्रिवेदी ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि संचार विभाग में नयी जिम्मेदारी दिये जाने से भाजपा के खिलाफ आक्रमण में हमें धार मिलेगी।वहीं सुशील आनंद शुक्ला अब पार्टी के मुख्य प्रवक्ता होंगे। संचार विभाग के सदस्य आरपी सिंह को अब एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के मीडिया व सोशल मीडिया प्रभारी बनाये गये हैं। सुशील आनंद शुक्ला अब कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के साथ-साथ प्रवक्ताओं का कार्डिनेशन भी देखेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार पवन तिवारी के दादा पारसनाथ तिवारी का 108 वर्ष...
सीएसईबी में सुरक्षा अधिकारी के पद से हुए थे सेवानिवृत्त, छत्तीसगढ़ पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी माधव प्रसाद तिवारी के पिता थे पारसनाथ तिवारीकोरबा। कोरबा...

















