रायपुर, 7 जुलाई 2021। केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व बढ़ने से छत्तीसगढ वंचित हो गया। नए मंत्रियों के शपथ में अब कुछ ही घंटे बच गए हैं, मगर किसी भी सांसद के पास फोन नहीं आए हैं। जबकि, ऐसा पता चला है कि जिन मंत्रियों को आज शाम शपथ दिलाया जाएगा, उन्हें कल रात फोन कर इत्तला कर दिया गया।छत्तीसगढ़ से बीजेपी के नौ सांसद हैं। दो राज्य सभा सदस्य भी। इनमें से सरोज पाण्डेय और संतोष पाण्डेय का नाम सवर्ण से और ओबीसी से अरुण साव और सुनील सोनी का नाम केंद्रीय मंत्री बनने खासे चर्चा में थे। ये सभी सांसद कई दिन से प्रयासरत भी थे। इनकी लॉबिंग भी तगड़ी हुई थी। बावजूद इसके अभी तक किसी के पास फोन आने की खबर नहीं है।
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई...
रायपुर, 5 मई 2026प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के लिए प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं।...
















