Tuesday, March 24, 2026
Home Uncategorized बड़वानी दुर्घटना पर जताया गहरा शोक, परिवार के लोगों से चर्चा कर...

बड़वानी दुर्घटना पर जताया गहरा शोक, परिवार के लोगों से चर्चा कर बंधाया ढांढस

भोपाल। जल संसाधन एवं इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज बड़वानी में सुबह बाइक के ऊपर टैंकर पलट जाने से एक आदिवासी परिवार के दो वयस्क और दो बच्चों की मृत्यु हो जाने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक डेढ़ साल और दूसरी 3 माह की बच्ची घायल भी हुईं है। मंत्री सिलावट ने तुरन्त बड़वानी के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बात की और सीएम को घटना से अवगत कराया। सीएम चौहान ने मृतक परिवार को 14 लाख की आर्थिक सहायता तुरंत मंजूर की। इसमें से वयस्कों की मृत्यु पर 5-5 लाख और बच्चों की मृत्यु पर 2-2 लाख की राशि देने की घोषणा की गई है। इस राशि में से इनके परिवार को दैनिक खर्च के लिए एक लाख दिए जाएंगे और 13 लाख की राशि बच्चों के नाम से एफडी कराकर बैंक में रखी जाएगी। इंदौर संभाग के प्रभारी मंत्री सिलावट ने बताया है कि बड़वानी में आज सुबह दुर्घटना में एक ही आदिवासी परिवार के 4 लोगों की मृत्यु हुई है। इसमें दो बच्चे घायल हुए हैं घायलों का इलाज बड़वानी के अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बड़वानी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर संबंधित परिवार से संपर्क करने एवं अंतिम संस्कार के लिये मृतकों को उनके गृह नगर भेजने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी परिवार के लोगों से चर्चा की और सांत्वना व्यक्त की। कलेक्टर और एसपी को निर्देशित किया कि इस घटना की जाँच करें।

Advertisement Carousel