Tuesday, May 26, 2026
Home कोरबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का 4 दिन बाद हो सका अंतिम संस्कार

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का 4 दिन बाद हो सका अंतिम संस्कार

कोरबा. करतला ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम राठिया का आज उनके गृहग्राम बोतली में अंतिम संस्कार किया गया। स्व. राठिया का निधन 2 दिन पूर्व बिलासपुर स्थित अपोलो चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। श्री राठिया इसके पूर्व कोरबा स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती अपने पत्नी को देखने गए थे। इसी दरमियान वह बेहोश होकर गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। उन्हें बिलासपुर अपोलो में उपचार के लिए भर्ती किया गया था जहां उनका निधन हो गया। उनका आज अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेसजन और ग्रामीण उपस्थित थे। पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, हरीश परसाई, फूलसिंह राठिया, आमीन सिद्धिकी, घासीगिरी गोश्वामी, राठिया समाज के गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे।

Advertisement Carousel